फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कॉलोनाइजर के घर 5 करोड़ रंगदारी के लिए आधी रात को ताड़बतोड़ फायरिंग, पुत्रवधू के मोबाइल पर भेजी वीडियाे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलटाना पुलिस चौकी से महज 150 से 200 मीटर की दूरी पर हुई वादात, परिवार में दहशत, मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली जीरकपुर। जीरकपुर के बलटाना में कॉलोनाइजर चौधरी राम कुमार के घर पर मंगलवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। हमलावरों ने स्विफ्ट कार में आकर मुख्य गेट पर सात से आठ राउंड गोलियां चलाईं। यह वारदात बलटाना पुलिस चौकी से महज 150 से 200 मीटर की दूरी पर हुई। फायरिंग के बाद हमलावरों ने इसका वीडियो राम कुमार की पुत्रवधू नीतू चौधरी के मोबाइल पर भेजा, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। पुलिस इस घटना को रंगदारी की धमकी से जोड़कर जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। 24 सितंबर को एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम हर्ष पंडित बताया था। उसने रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। रंगदारी न मिलने पर 20 दिन बाद 13/14 अक्तूबर की मध्यरात्रि को फायरिंग की गई। वारदात के बाद उसी विदेशी नंबर से नीतू चौधरी को व्हाट्सएप कॉल और फायरिंग का वीडियो भेजा गया। साथ ही तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी गईं।


पुरानी धमकियां और जांच

चौधरी राम कुमार को करीब सात महीने पहले भी धमकी मिली थी। उस समय गैंगस्टर डॉनी बल ने परिवार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस संबंध में जीरकपुर थाने में मामला भी दर्ज हुआ था। अब घर पर हुई फायरिंग के बाद पुरानी धमकी का पहलू फिर से जांच के केंद्र में आ गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ताजा वारदात का पुरानी धमकी से कोई संबंध है या नहीं। वे हमलावरों के मकसद की भी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन




पुलिस की कार्रवाई

परिवार ने फायरिंग की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक देहाती जसपिंदर सिंह गिल्ल और एएसपी गजलप्रीत कौर ने मौके का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पुलिस को गोलियों के खोल मिले। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आम्र्स एक्ट 25, 27 व ब्लैकमेलिंग 308 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।
विज्ञापन




परिवार की सुरक्षा चिंता

फायरिंग और वीडियो भेजे जाने के बाद परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पूर्व पार्षद नीतू चौधरी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से पार्षद रह चुकी हैं। परिवार के अनुसार, वीडियो भेजने का मकसद उन्हें डराना और रंगदारी के लिए दबाव बनाना हो सकता है। एएसपी गजलप्रीत कौर ने बताया कि मौके पर सात से आठ राउंड फायर हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले मिली धमकी वाले एंगल से भी नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के मकसद का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें