फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में दुष्कर्म, छह माह की गर्भवती मिली नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। थाना नयागांव क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंचने पर जांच में उसके छह माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा था। पुलिस ने शिवा नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। कुछ समय पहले बेटी के पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उसे पंचकूला के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की जांच में नाबालिग के करीब छह महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पूछताछ में छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई। नाबालिग ने बताया कि फरवरी में नयागांव क्षेत्र में शिवा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने नाबालिग को धमकी दी थी। उसने कहा था कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। धमकी के डर से छात्रा ने परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी। अस्पताल में गर्भवती होने का पता चलने के बाद ही यह मामला सामने आया। पुलिस आरोपी शिवा की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें