कुराली। अकाली दल के हलका इंचार्ज रणजीत सिंह गिल की ओर से दिए गए इस्तीफे के बाद वह अपनी अगली रणनीति के लिए निरंतर अपने समर्थकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने स्थानीय शहर में अपनी समर्थकों के साथ मीटिंग कर उनकी अगली राजनीतिक रणनीति के लिए विचार-विमर्श किया। लांयस यूथ क्लब के प्रधान गुंदीप वर्मा के नेतृत्व में की गई इस मीटिंग दौरान उनके समर्थकों ने रणजीत सिंह गिल को उनकी अगली हर रणनीति में डटकर साथ देने का विश्वास दिलाया। रणजीत सिंह गिल को सरोपा डालकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विमल वर्मा, राज कुमार राजू, प्रदीप वर्मा, जरनैल सिंह, शेर सिंह, जगजीत सिंह, जशमन हुंदल, लुकेश कुमार राणा और सुखजीत सिंह व अन्य भी उपस्थित थे।