फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: राजनीतिक दलों के सामने किया ईवीएम का रेंडमाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के रेंडमाइजेशन का पहला दौर जिला प्रशासनिक परिसर में राजनीतिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वीरवार को आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आशिका जैन मौजूद रहीं। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में कुल 825 मतदान केंद्र बनाएं हैं। जिन पर इस आवंटन संख्या के अनुसार ईवीएम के साथ-साथ वीवीपैट मशीनें भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की संख्या के बराबर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रैंडमाइज किया गया। इसके साथ ही अतिरिक्त 20 प्रतिशत सीयू, 20 प्रतिशत बीयू और 30 प्रतिशत वीवीपैट आरक्षित रखा गया है, जिसका उपयोग किसी भी मशीन की खराबी की स्थिति में किया जा सकता है।
विज्ञापन

रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के अनुसार, 990 बीयू, 990 सीयू और 1072 वीवीपैट 052-खरड़, 053- एसएएस नगर (मोहाली) और 112-डेराबस्सी के एआरओ को सौंप दिए गए हैं। खरड़ को 278 बूथों के मुकाबले 334 बीयू, 334 सीयू और 361 वीवीपैट आवंटित किए गए हैं। मोहाली को 251 बूथों के मुकाबले 301 बीयू, 301 सीयू, 326 वीवीपैट आवंटित किए गए हैं, जबकि डेराबस्सी को 296 बूथों के मुकाबले 355 बीयू, 355 सीयू और 1072 वीवीपैट आवंटित किए गए हैं।

रेंडमाइजेशन के बाद, ईवीएम और वीवीपीएटी को सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) द्वारा उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया दिखाई गई और उन्हें अगले चरण के रेंडमाइजेशन के बारे में भी जानकारी दी गई। यह बाद में एआरओ स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर एडीसी (जी) विराज एस तिडके, एसडीएम-सह-एआरओ दीपांकर गर्ग, चुनाव तहसीलदार संजय कुमार, डीआईओ एनआईसी अनु गुप्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें