जीरकपुर। नगर परिषद में गुरप्रीत सिंह विर्क के प्रधान बनने के बाद विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने बुधवार को पहली बार अचानक परिषद कार्यालय पहुंचकर कामकाज की समीक्षा की। विधायक बिना पूर्व सूचना के सीधे ईओ के कमरे में पहुंचे और करीब आधा घंटा अधिकारियों से शहर के विकास कार्यों व लंबित परियोजनाओं की जानकारी ली। खास बात रही कि उनके दौरे की जानकारी पहले किसी अधिकारी या कर्मचारी को नहीं थी। विधायक साधारण कपड़ों और टोपी में पहुंचे, जिससे उनकी विजिट और भी चर्चा में रही। शक्तियों के बंटवारे के बाद विधायक की अचानक विजिट को परिषद के कामकाज पर नजर रखने से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि रंधावा ने कहा, “ये मेरा घर है, यहां आने के लिए किसी की मंजूरी की जरूरत नहीं।” प्रधान गुरप्रीत सिंह विर्क ने कहा कि उन्हें भी विधायक के आने की पहले जानकारी नहीं थी।