नयागांव। मुल्लांपुर गरीबदास में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। रामलीला कमेटी हर वर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए इसका आयोजन कर रही है। कमेटी के प्रधान संजीव कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन संत श्री भूरी वाले बाबा ने रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात नौ बजे से बारह बजे तक किया जा रहा है। इसके साथ ही, दशहरा भी मनाया जाएगा। दशहरा मुन्ना लालपुरी स्कूल के पास स्थित खेल मैदान में आयोजित होगा।