भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
मोहाली। सेक्टर-71 स्थित श्री प्राचीन शिव मंदिर में पिछले कुछ दिनों से चल रही रामकथा का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रामकथा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा से जुड़े प्रसंग सुनाए गए। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। भंडारे में सेवा और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।