जीरकपुर। दशहरे पर मंगलवार को वार्ड नंबर-27 के शांति कुंज में श्री रामायण पाठ का समापन हुआ। इस दौरान कंजक पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया गया। संवाद