कुराली। स्थानीय नगर काउंसिल दफ्तर में काउंसिल प्रधान रणजीत सिंह जीती पडियाला के नेतृत्व में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर काउंसिल की महिला कर्मचारियों ने जीती पडियाला को राखी बांधकर विश्वास, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर पार्षद जसविंदर सिंह गोल्डी, पार्षद रमाकांत कालिया, गौतम जग्गी, जीता, मनजिंदर सिंह साबी, परमजीत सिंह पम्मी,जसलीन कौर, अर्शप्रीत कौर पडियाला भी मौजूद थे।