मोहाली। फेज-पांच की मार्केट एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इस दौरान राजपाल सिंह चौधरी को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इसके अलावा जसविंदर सिंह को महासचिव, अमरजीत सिंह नागपाल को कोषाध्यक्ष, दलबीर सिंह सिद्धू को सचिव और परमजीत सिंह डोली को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रधान राजपाल सिंह चौधरी ने सभी दुकानदारों का धन्यवाद किया और साथ ही जिम्मेदारी को इमानदारी से निभाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दुकानदारों की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।