फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ दशहरा कमेटी को राजा वड़िंग ने दिए 7 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। विजयादशमी पर खरड़ में आयोजित 26वें दशहरा मेले में लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शिरकत की। उन्होंने खरड़ दशहरा कमेटी को 7 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। राजा वड़िंग ने लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दशहरा हमें अहंकार, अन्याय और बुराई छोड़कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, संयम और धर्म की सीख देता है। राजा वड़िंग ने कमेटी के सामाजिक और कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। कमेटी जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादियां करवाने सहित कई समाजसेवी कार्य करती है। उन्होंने लोगों से दशहरे का संदेश अपनाने और समाज में प्रेम व सद्भाव बढ़ाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें