फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बरसाती पानी की निकासी ने मिलेगी राहत, आंतरिक सड़कों का भी हुआ निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद के वार्ड-9 ढकोली स्थित गुरजीवन विहार में करीब 1.25 करोड़ की लागत से तैयार बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था और सभी आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों का शनिवार को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि गुरजीवन विहार और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के दौरान लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए आधुनिक तकनीक से बरसाती पानी की निकासी प्रणाली विकसित की गई है, जिससे अब क्षेत्र को जलभराव से बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही इलाके की सभी आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। इससे आवागमन सुगम होगा और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। विधायक ने कहा कि ये विकास कार्य स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखकर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें