फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : लॉकडाउन की शाम तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी.. गर्मी से राहत मिली पर किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मई महीने का पहला दिन और इसी दिन लगे लॉकडाउन के साथ ही शनिवार की शाम तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने तपती गर्मी से घरों में बैठे लोगों को राहत दी। शनिवार को शहर का उच्चतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। शाम 5 बजे के बाद चली तेज हवाओं के कारण दो घंटों में ही 12 डिग्री तक नीचे आ गया। हालांकि तेज हवाएं चलते ही वीआईपी सिटी सहित खरड़ और कुराली तक में बिजली गुल हो गई। मौसम में आए बदलाव से किसान चिंतित नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को मई का पहला दिन था और वीकेंड लॉकडाउन के चलते लोग घरों में थे। पिछले कई दिन से पारा 40 डिग्री के पार जाने की कोशिश कर रहा है। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री तक बना हुआ है। भीषण गर्मी के बीच घरों में बैठकर लॉकडाउन निभा रहे लोगों को शाम 5 बजे के बाद राहत मिली। तेज हवाओं के साथ बूंदा बांदी ने तपती गर्मी से कुछ राहत दी। शाम 5 बजे के बाद चली तेज हवाओं के कारण आसमान में धूल छा गई। एक घंटे से ज्यादा समय तक आसमान में धूल छाई रही। इसके साथ ही शहर के अलावा खरड़ और कुराली में भी बिजली गुल हो गई। तेज हवाएं रुकने के बाद बिजली आई। बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी। 5 बजे तापमान 39 डिग्री था। जबकि 8 बजते बजते तापमान 26 डिग्री पर आ गया। घरों में बैठे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम में आए बदलाव के कारण खेतों और मंडी में पड़ी फसल को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें