मोहाली में मंगलवार सुबह झमाझम बरसात हुई। बारिश के कारण खरड़ फ्लाईओवर के नीचे करीब एक घंटे से ज्यादा जाम लगा रहा। जिसमें सुबह काम पर जाने वाले लोग काफी परेशान हुए। खरड़ फ्लाईओवर पर सुबह शाम जाम की स्थिति बन जाती है जिस कारण लोग परेशान होते रहते हैं।