फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ के कई इलाके शनिवार रात रात डूबे रहे अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में हो रही तेज बारिश खरड़ के लोगों के लिए आफत बनकर बरसी है। एक तरफ जहां इलाके की अधिकतर सड़कें टूटी होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। वहीं शनिवार पूरी रात लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। सुबह नौ बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इसके बाद भी दिन भर बिजली के कट लगते रहे। लोगों ने डीसी से गुहार लगाई है कि उनकी भी सुध ली जाए वरना वे संघर्ष की राह अपनाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात तेज बारिश की वजह से खरड़ के कई इलाकों की लाइट बंद हो गई थी। इनमें बडाला रोड स्थित गुलमोह सिटी, सन्नी एन्क्लेव, गिलको का एरिया व इसके साथ लगते एरिया शामिल थे। हालात यह थी कि पूरी रात लोग जागते रहे। कई घरों में इन्वर्टर तक जवाब दे गए। कई जगह फोन चार्ज न होने से लोगों का अपने परिवारों से संपर्क तक टूट गया। इसके अलावा सुबह पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। बडाला रोड स्थित गुलमोहर सिटी निवासी संदीप कौर ने बताया कि इलाके मे बिजली की सप्लाई का बड़ा बुरा हाल है। उनके इलाके में दिन में दस से पंद्रह कट लगते हैं। यही नहीं शनिवार रात दस बजे गई बिजली रविवार सुबह नौ बजे आई। यही नहीं रविवार को भी दिन भर भी कट लगते रहे। गुलमोहर सिटी निवासी अमित ने बताया कि उनके इलाके में शनिवार रात को गई लाइट सुबह आठ बजे के करीब आई है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में कार्रवाई करने की मांग है।
हेल्पलाइन पर नंबर लगे तो लाइनमैन का नंबर ऑफ
भले ही खरड़ शहर मोहाली के बिल्कुल करीब बसा है लेकिन इलाके की हालात पंजाब के अन्य गांवों की तरह है। लाइट जाने पर बिजली विभाग की तरफ से चलाई गई हेल्पलाइन पर नंबर नहीं लगता है। किस्मत से नंबर लग जाता है तो अधिकतर समय जिस लाइनमैन को वह कंप्लेट फॉरवर्ड की जाती है, उसका नंबर ही बंद आता है। खासकर रात के समय यह समस्या सबसे अधिक है। इसके अलावा रात को चार से पांच बड़े बिजली के कट आम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें