फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जुआ खेलने की सूचना पर दबिश, भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर छुड़ाए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके की जनता कॉलोनी में 17 दिसंबर को जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा था। जब आरोपियों को कागजी कार्रवाई के लिए थाने ले जाया जा रहा था कि भीड़ ने पुलिस पर हमला कर आरोपियों को पकड़ से छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में आरोपियों की पहचान हरी, राहुल, आशीष के तौर पर हुई है। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आशीष को पकड़ लिया जबकि बाकी दोनों अभी फरार चल रहे हैं। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस के सरकारी काम में बाधा डालना, पुलिस पर हमला करना, अपशब्द बोलने के तहत हरी, रेणु, गायत्री, संजू समेत अज्ञात महिला-पुरुषों पर मामला दर्ज किया है और अभी सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर को करीब तीन बजे एएसआई रामेश्वर दास अपनी पुलिस टीम के साथ टंकी चौक पर मौजूद थे। तभी उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि जनता कॉलोनी के वार्ड नंबर 17 के एक घर में उक्त आरोपी जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी और 5230 रुपये और ताश समेत आरोपियों को दबोचकर थाने ले जा रही थी कि तभी अचानक से भीड़ ने पुलिस पर ईंट, पत्थरों से हमला कर दिया और पुलिस की गाड़ी को घेरकर आगे जाने से रोका। इस दौरान आरोपी पुलिस की पकड़ से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें