फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी भाषा हमारी पहचान और सांस्कृतिक विरासत की वाहक: प्रो. हरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार और भाषा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला भाषा कार्यालय, मोहाली की ओर से ‘पंजाबी माह-2026’ के अंतर्गत प्रसिद्ध विद्वान प्रो. हरपाल सिंह पन्नू के साथ ‘रू-ब-रू’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागीय धुन ‘धनु लेखारी नानका’ से हुआ। शोध अधिकारी डॉ. दर्शन कौर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पंजाबी भाषा, साहित्य और संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता प्रो. पन्नू ने पंजाबी भाषा, इतिहास, दर्शन और सिख चिंतन पर विचार साझा करते हुए कहा कि भाषा किसी भी कौम की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण आधार होती है। मातृभाषा से जुड़े रहने के लिए उसके साहित्य और इतिहास का अध्ययन जरूरी है। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ, जिसमें साहित्यकारों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंत में प्रो. पन्नू को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन दिलप्रीत ने किया। इस अवसर पर पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई और अनेक साहित्यकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें