फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: मोहाली में जल्द ही स्थापित होगा पंजाबी भवन

Tue, 12 Apr 2016 12:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
building - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में पंजाबी विरसा सभ्याचारक सोसाइटी ने पंजाबी विरसा-2016 काआयोजन किया। सोसाइटी के प्रधान व पार्षद सतवीर सिंह धनोआ की देखरेख में करवाए गए समागम में सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर सोसाइटी द्वारा करवाए गए समागम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मोहाली में जल्द ही एक पंजाबी भवन बनाए जाएगा, ताकि लोगों और खासतौर पर युवाओं को पंजाबी विरसे से जोड़ा जा सके। डिप्लॉस्ट कंपनी के सहयोग से करवाए गए समागम में पंजाबी सभ्याचार की झलक पेश की गई। साथ ही नाटकों का मंचन भी किया गया। समागम की शुरुआत शबद से हुई। इसके बाद मनजीत सिंह भल्ला और एनडी अरोड़ा ने पंजाबी विरसे से संबंधित कविताएं पेश की। सरघी कला केंद्र के कलाकारों द्वारा नशा विरोधी नाटक मिट्टी रूदन करे का मंचन किया गया। बाल कलाकार दिलजोत सिंह ने अपनी प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। अरशवीर सिंह व उनकी टीम ने जुगनी की पेशकारी दी।
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर- 69 की लड़कियों ने गिद्दा पेश किया। डिप्लॉस्ट कंपनी के अशोक गुप्ता ने शहर की बेटी प्रभदीप कौर को खेल में शहर का नाम रोशन करने पर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। शिरोमणि साहित्यकार मनमोहन सिंह दांऊ, बलजीत सिंह खालसा, सफाई सेवक ओम पाल व नीलम का भी सम्मान किया गया। अंत में एसडी कालेज की टीम ने भंगड़ा पेश किया। इस मौके पर अकाली दल के हलका इंचार्ज हरिंदरपाल चंदूमाजरा, पार्षद कंवलजीत सिंह रूबी, अमरीक सिंह सोमल, परमजीत हैप्पी, अकाली दल के शहरी प्रधान परमजीत काहलों, हरदेव सिंह जटाना, मनमोहन सिंह लंग, पीएस विरदी और संजीवन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें