मोहाली। नयागांव में एक 14 वर्षीय स्कूली छात्र और एक महिला शहीद भगत सिंह चौक के पास सीवर लाइनों में रुकावट को दूर करने के लिए एमसी कर्मचारियों द्वारा खोदे गए दो बड़े गड्ढों में गिरने के मामले में पंजाब स्टेट मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए आयुक्त, नगर निगम, मोहाली और उपायुक्त, मोहाली से इस मामले की रिपोर्ट तलब की है। गौरतलब है कि नयागांव में सड़क सीवरेज के पानी में गिर गई थी, जिसके बाद एमसी ने गड्ढे खोदे थे। एमसी कर्मचारी दस फीट गहरे गड्ढों को ढकने या इलाके से गुजरने वाले यात्रियों के लिए चेतावनी साइन बोर्ड लगाने में विफल रहे। उक्त घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।