जो युवा पहले इंटरव्यू से बाहर हो चुके हैं और बेहतरीन नौकरी की ख्वाहिश रखने वाले अन्य युवाओं को यह ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग में सॉफ्ट व इंटरव्यू स्किल जैसे- ग्रुप डिस्कशन, ड्रेस अप, सवालों का जवाब देने का तरीके, टेबल मैनर व चलने फिरने के तरीके को समझाया जाएगा।
यह योग्यता रखी गई
जिला प्रशासन ने ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने वालों के लिए योग्यता भी निर्धारित की है। जैसे- उम्मीदवार की आयु 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए। न्यूनतम 12वीं तक पढ़ा-लिखा होना चाहिए। मोहाली में दो ट्रेनिंग सेंटर बनाए गए हैं।
ऐसे चलेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम
ट्रेनिंग प्रोग्राम में नौजवान लड़के और लड़कियां मैंटर स्किल इंडिया एफ -139 इंडस्ट्रियल एरिया फेज- आठ बी, सेक्टर -74 व खूनीमाजरा स्थित सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिल प्रबंधकीय कांप्लेक्स के कमरा नंबर 453 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा फोन नंबर 8872488853, 9216788884 या 9855442258 संपर्क किया जा सकता है।