फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सरकार से मांगे 450 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी एसोसिएशन ने पंजाब सरकार से बोर्ड की करीब 450 करोड़ रुपये की बकाया राशि तुरंत जारी करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि भुगतान लंबित होने से बोर्ड की वित्तीय स्थिति प्रभावित हुई है। इससे कर्मचारियों के कई वैध भुगतान और छठे वेतन आयोग के एरियर भी अटके हुए हैं। एसोसिएशन के अनुसार, 2020-21 से 2023-24 तक समाज कल्याण विभाग के 229 करोड़ रुपये लंबित हैं। परीक्षा फीस के 185 करोड़ रुपये और इमारत के किराये के 35 करोड़ रुपये भी सरकार पर बकाया हैं। महासचिव परमजीत सिंह बैनीपाल ने कहा कि शिक्षा बोर्ड एक स्वायत्त संस्था है। उन्होंने कहा कि बकाया राशि लंबे समय तक रोकना उचित नहीं है। एसोसिएशन ने सरकार से बिना देरी यह राशि जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें