पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की तरफ से गुरुवार को आठवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम 98.25 फीसदी रहा है। बोर्ड के चेयरमैन प्रो. योगराज ने रिजल्ट घोषित किया। बोर्ड अधिकारियों ने साफ किया है कि विद्यार्थी परीक्षा परिणाम शुक्रवार सुबह से बोर्ड की वेबसाइट
www.pseb.ac.in पर देख पाएंगे।