फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जिला स्कूल हैंडबाल प्रतियोगिता में फिरोजपुर अव्वल

Thu, 21 Nov 2013 11:24 PM IST
अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से खालसा स्कूल के स्टेडियम में 59वीं पंजाब अंतर जिला स्कूल हैंडबाल खेल के मुकाबलों में अंडर 17 लड़कियों के मैच करवाए गए।
विज्ञापन


पहले स्थान पर फिरोजपुर की टीम रही जबकि दूसरे स्थान पर जिला तरनतारन के कैरों विंग की टीम और तीसरे स्थान पर रोपड़ की टीम ने बाजी मारी। पंजाब स्कूल खेेल हैंडबाल अंडर 17 की बेस्ट स्कोरर की ट्राफी रोपड़ की अर्चना कुमारी को मिली जबकि बेस्ट गोलकीपर की ट्राफी फिरोजपुर की सुखजीत कौर ने जीती।

अंडर 17 लड़कों के मैच भी शुरू करवाए गए। आज शुरू हुए इन मैचों में रोपड़ ने फतेहगढ़ साहिब को 27-16, अजीतगढ़ ने गुरदासपुर को 14-2, लुधियाना ने फाजिल्का को 26-14, लुुधियाना ने तरनतारन को 20-8, मानसा ने फतेहगढ़ साहिब को 23-5 तथा बठिंडा को 16-10 से हरा कर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सहायक जिला शिक्षा अधिकारी भीम राउ, नगर सुधार ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी परमजीत सिंह, राना उमबीर सिंह, मनजिंदर सिंह चक्कल और जगतार सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें