फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में दो गुट आपस में भिड़े

Mon, 23 Jun 2014 10:34 PM IST
अमर उजाला, नंगल
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएमबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार बाद दोपहर को दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ।
विज्ञापन


 शरारती तत्वों की इस हरकत की तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई तथा जब थाना प्रभारी सतीश कुमार पहुंचे तो हमलावर अपनी गाड़ियों को छोड़कर भाग खड़े हुए। दोनों गुटों के युवकों ने इमरजेंसी में एक दूसरे पर ऐसे वार किए कि वहां शीशे टूट गए।

10- 15 युवक इमरजेंसी रूम में ही एक दूसरे पर हमला करने लगे और अस्पताल का काफी सामान तोड़ डाला। इस झगड़े में इमरजेंसी का कमरा खून से लथपथ हो गया। टूटा हुआ सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था और इस लड़ाई में आधा दर्जन के करीब युवक बुरी तरह घायल हुए है।
विज्ञापन


उनका उपचार डाक्टरों ने शुरू कर दिया। घायल युवकों में से एक ने बताया कि उनकी रविवार को क्रिकेट खेलते समय आपस में कहा सुनी हो गई थी और थोड़ी बहुत लड़ाई के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन आज जब वे उसी समय क्रिकेट खेल रहे थे तो दूसरे गुट के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। इससे एक युवक घायल हो गया उसी को लेकर वे बीबीएमबी अस्पताल में पहुंचे थे।

जैसे ही डाक्टर ने घायल का इलाज शुरू किया तो दूसरे गुट के युवक गाड़ी भर इमरजेंसी वार्ड के बाहर पहुंचे तो गाड़ी से उतरते ही वार्ड में घुसकर उन्होंने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि इमरजेंसी में हुई लड़ाई के बारे में डाक्टरों व कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों से जानकारी एकत्रित कर कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में डाक्टरों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है तथा घायलों के बयान देने के बाद दोनों गुटों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें