फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में स्वास्थ्य मंत्री के भाई के वार्ड में कल दोबारा होगा मतदान, 18 फरवरी को होगी मतगणना

Tue, 16 Feb 2021 03:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
मतदान - फोटो : social media
विज्ञापन

मोहाली नगर निगम के वार्ड नंबर दस में अब दोबारा मतदाना होगा। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक अब 17 तारीख को इसी वार्ड के दो बूथों पर दोबारा मतदान की प्रक्रिया होगी। जबकि मोहाली नगर निगम के सारे वार्ड की मतगणना 18 तारीख को होगी।

विज्ञापन


इस वार्ड में कांग्रेस के उम्मीदवार पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह जीती सिदधू है। इस संबंधी फैसला डीसी द्वारा निर्वाचन आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक इस संबंध में आजाद ग्रुप के उम्मीदवार परमजीत सिंह काहलों ने निर्वाचन आयोग को शिकायत दी थी। वहीं पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में केस भी दायर किया था। उनकी तरफ से दायर केस में बूथ कैप्चरिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसी तरह उन्होंने दोबारा मतदान की मांग रखी थी। अदालत ने उनकी याचिका को मंजूर कर लिया है। 
विज्ञापन


उधर, निर्वाचन आयोग ने डीसी की रिपोर्ट के आधार पर पुन: मतदान का आदेश जारी किया है। इस दौरान इसी वार्ड के दो बूथों 32 और 33 में दोबारा मतदान होगा। 

ऐसे होगा मतदान
नए शेडयूल के मुताबिक अब 17 फरवरी को वार्ड नंबर 10 के दो बूथों पर मतदान की प्रक्रिया होगी। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। वहीं , शहर के 50 वार्ड की मतगणना अब 18 फरवरी को होगी। मोहाली के डीसी गिरीश दियालान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें