जीरकपुर। पंजाब सरकार के स्थानीय सरकार विभाग ने प्रशासनिक और जनहित को ध्यान में रखते हुए राज्य भर के नगर काउंसिलों और नगर पंचायतों में कार्यरत 19 सहायक नगर योजनाकारों की सेवाएं विभिन्न जिलों के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों (शहरी विकास/जनरल) को सौंप दी हैं। यह आदेश 13 अप्रैल 2026 को जारी किए गए हैं और तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। जारी आदेशों के अनुसार, अरुण सिंह (नगर काउंसिल मानसा) को बठिंडा और मानसा, चरणजीत सिंह (एडीसी कार्यालय होशियारपुर) को होशियारपुर, और जिवतेश सिंह (नगर काउंलिस नाभा) को एसएएस नगर में जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह लक्षदीप सिंह (नगर काउंसिल फरीदकोट) को गुरदासपुर और पठानकोट, तिलभ (नगर काउंसिल मलेरकोटला) को लुधियाना, रजनी गुप्ता (नगर काउंसिल गोबिंदगढ़) को फतेहगढ़ साहिब तथा वेत्ती (नगर काउंसिल सुनाम) को पटियाला में तैनात किया गया है। समीर तलवार (नगर काउंसिल फिरोजपुर) को अमृतसर, मंगभ तीड मिंध (नगर काउंसिल मलोट) को श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का, शिक्षा (नगर काउंसिल कोटकपूरा) को फिरोजपुर और फरीदकोट तथा मुसील (नगर काउंसिल संगरूर) को बरनाला और संगरूर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीरपाल कौर (नगर काउंसिल मलोट) को श्री मुक्तसर साहिब, रमनीक कौशल (नगर काउंसिल खन्ना) को एसबीएस नगर और रूपनगर, जबकि मुभिंग चिलभ (नगर काउंसिल खरड़) को मलेरकोटला में तैनात किया गया है। इसके अलावा सरबजीत सिंह (नगर काउंसिल मोगा) को जीरकपुर, लखवीर सिंह (नगर काउंसिल तरनतारन) को जीरकपुर, जालंधर और संबंधित क्षेत्र, गुरप्रीत सिंह (नगर काउंसिल डेराबस्सी) को कपूरथला, जस्किरन कौर (नगर काउंसिल जगराओं) को लुधियाना तथा गगनदीप सिंह (नगर काउंसिल श्री मुक्तसर साहिब/एसएएस नगर) को एसएएस नगर में जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन अधिकारियों का वेतन उनकी वर्तमान नगर काउंसिल से ही जारी रहेगा। यह आदेश स्थानीय सरकार मंत्री की मंजूरी के बाद जारी किए गए हैं। विभाग के सचिव मनजीत सिंह बराड़ (आईएएस) द्वारा जारी इन आदेशों की प्रति संबंधित अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों, कार्यकारी अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।