मोहाली। पंजाब के किसान संगठनों ने धान की खेती छोड़ने की शर्त रखी है। उन्होंने सरकार से वैकल्पिक फसलों की खरीद, उचित मूल्य और बाजार की गारंटी सुनिश्चित करने को कहा है।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 32 किसान संगठनों की बैठक के बाद यह मांग उठी। किसान नेताओं ने आलू, मक्का, बासमती और अन्य सब्जियों पर एमएसपी गारंटी कानून बनाने को कहा। हरिंदर सिंह लखोवाल और बूटा सिंह बुर्जगिल ने कहा कि फसल पैदा करना किसानों का काम है, जबकि खरीद और एमएसपी सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से स्थायी समाधान निकालने का आग्रह किया। किसान नेताओं ने 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के एमएसपी वादे की याद दिलाई। उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की।