फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लालड़ू में पंजाब बंद का रहा पूरा असर, किसानों ने निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

लालड़ू। मानसा में परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के विरोध में पंजाब बंद का वीरवार को लालड़ू में पूरा असर देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल और उग्राहा के कार्यकर्ताओं ने बाजार में रोष मार्च निकालकर हत्याकांड की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी की और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग उठाई। किसान नेताओं ने कहा कि दिनदहाड़े हुई हत्या से लोगों में रोष है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार और सरकार की नशा विरोधी मुहिम पर भी सवाल उठाए गए। किसान संगठनों ने आरोप लगाया कि युवाओं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं, लेकिन नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने नशा तस्करी पर रोक लगाने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन में भाकियू लखोवाल के ब्लॉक डेराबस्सी के कार्यकारी प्रधान हरी सिंह बहोड़ा, भाकियू उग्राहा के प्रधान लखविंदर सिंह हैप्पी, निरमैल सिंह जौलाकला, कुलदीप सिंह सरसीणी, बख्शीश सिंह भट्टी, जगतार सिंह झरमड़ी, रणजीत सिंह भगवानपुर, गुरप्रीत सिंह जस्ताना कलां, अवतार सिंह, चरणजीत सिंह, प्रदीप सिंह तसिंबली, मनजीत सिंह, सुरजन सिंह, सुखबीर सिंह और हरप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें