मोहाली में पुडा मुलाजिमों का संघर्ष वीरवार को 171वें दिन में दाखिल हो गया है। इस दौरान मुलाजिमों ने मैनेजमेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान शीमन कुमार की अगुवाई में भगत सिंह ने पटियाला जोन से आए कर्मचारी रतन सिंह, जीत दास, शिव राम, रजिंदर कुमार व बाल बहादुर भूख हड़ताल पर बैठे।
वहीं, पुडा मुलाजिम तालमेल कमेटी के कन्वीनर ने कहा कि 12 मई को सरकार ने कार्यकारी कमेटी की मीटिंग रद्द कर दी है। इस कारण मुलाजिमों में रोष है। दूसरी तरफ मुलाजिमों के संघर्ष में अन्य मुलाजिम जत्थेबदियां भी समर्थन में जुटना शुरू हो गईं हैं।
रैली को पेंशनर एसोसिएशन के प्रधान करम सिंह, मुलाजिम नेता रघुबीर सिंह संधू, सुच्चा सिंह कलोड़, शमशेर सिंह, वीर चंद, हरदीप सिंह, परगट सिंह, बलबीर मसीह, सुखदेव सिंह, मनजीत सिंह, हरकेश सिंह, चरनजीत कौर, परमिंदर कौर, ऊमा जोशी, मलकीत सिंह, कुलदीप सिंह, नराता राम व परमजीत सिंह मौजूद रहे। मुलाजिम नेताओं ने बताया कि मांगें पूरी नहीं हुई तो जल्द ही कलमछोड़ हड़ताल की जाएगी।