फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मांगों के समर्थन में पब्लिक हेल्थ वर्करों का नगर निगम के बाहर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों ने सीएमसी पब्लिक हेल्थ वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को निगम कार्यालय के सामने मांगों के समर्थन में धरना दिया। धरने में अलग अलग बूथों के कर्मचारी और फेडरेशन से संबंधित अलग अलग विभागों की यूनियनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। सभी यूनियनों ने मिलकर प्रशासन के अड़ियल व नकारात्मक रवैये का विरोध किया। वहीं, चेतावनी दी कि अगर मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया तो संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा को ज्ञापन दिया।यूनियन के प्रधान हरपाल सिंह ने प्रशासन व निगम अधिकारियों की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि बार बार ज्ञापन देने के बावजूद मांगें नहीं मानी जा रहीं। कर्मचारियों की 12 सूत्री मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। अगर अब भी प्रशासन नहीं चेता तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। धरने में महासचिव राजेंद्र कटोच, उपप्रधान सिकंदर शर्मा, चेयरमैन अवतार सिंह, हनीफ मुहम्मद, राम विनय, बलविन्दर सिंह, नसीब सिंह, काका सिंह, मुख्त्यार मसीह आदि यूनियन पदाधिकारियों के अलावा फेडरेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी, प्रधान रघबीर चंद, उपप्रधान हरकेश चंद, ध्यान सिंह, अमरीक सिंह, बिहारी, लाल, सुनीता शर्मा, गुरमीत सिंह, रंजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, तोपलान, प्रेमपाल, कुलदीप सिंह, तरुण जायसवाल ने भी विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें