फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसईबी ही लेगा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इस बार 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं स्कूल वाले अपने स्तर पर नहीं लेंगे, बल्कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड लेगा। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को पीएसईबी मैनेजमेंट ने इस संबंधी रस्मी एलान कर दिया। बोर्ड ने स्कूलों को शिनाख्ती नंबर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बोर्ड के वाइस चेयरमैन बलदेव सचदेवा ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

उन्होंने साफ किया है कि अस्थायी मान्यता के लिए आवेदन करने में स्कूलों को दिक्कत न आए, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। लोगों की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। तारीख व फीसों का शेड्यूल व ऑनलाइन पैनल का लिंक बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपीएसईबीडॉटएसीडॉटआईएन पर उपलब्ध है। पहले 30 सितंबर तक अस्थायी मान्यता के लिए फार्म अप्लाई करने व चालान जेनरेट करने की समय अवधि थी। अब आखिरी तिथि में 31 अक्तूबर तक वृद्धि कर दी गई है। वहीं चालान बैंक में जमा करवाने की आखिरी तिथि सात नवंबर तक निश्चित कर दी है जबकि फाइनल प्रिंट के दस्तावेज एफिलिएशन शाखा में 15 नवंबर तक जमा करवाए जा सकेंगे। बोर्ड के इस फैसले से ऐसे सारे स्कूलों के विद्यार्थियों को फायदा हुआ जो मान्यता रहित संस्थानों में पढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें