मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से ओपन स्कूल प्रणाली के तहत वर्ष 2021-22 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए लेट फीस के साथ आवेदन का शेडयूल जारी कर दिया गया है। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक बिना लेट फीस के 21 सितंबर तक आवेदन करने का समय था। लेकिन इसके बाद काफी छात्र रह गए थे। ऐेसे में दाखिला फीस के अलावा 1000 रुपये लेट फीस के साथ 6 अक्तूबर तक, 2000 लेट फीस के साथ 21 अक्तूेेबर, 3000 लेट फीस के साथ 6 नवंबर, 4000 लेट फीस के साथ 20 नवंबर, 5000 रुपये लेट फीस के साथ 7 दिसंबर, 6000 लेट फीस के साथ 21 दिसंबर, 7000 लेट फीस के साथ जनवरी 2022 तक। 8000 रुपये लेट फीस के साथ 20 जनवरी और 9000 रुपये लेट फीस के साथ ही 5 फरवरी तक दाखिला फीस भर पाएंगे। इस संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in से हासिल की जा सकती है।