मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से शुक्रवार को पांचवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड के अधिकारियों की ओर से यह परिणाम ऑनलाइन ही घोषित किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन देख पाएंगे। इस बार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से पांचवीं की परीक्षा स्कूल स्तर पर आयोजित की गई थी। ब्यूरो