फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेमेंट न मिलने पर सप्लायरों ने मीट प्लांट के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पेमेंट न मिलने पर मीट प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन करते सप्लायर। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव समगौली के नजदीक स्थित एमके ओवरसीस मीट प्लांट के बाहर शुक्रवार को कई सप्लायरों ने बकाया पेमेंट न मिलने के विरोध में प्रबंधकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर व पोस्टर लेकर घंटों तक नारेबाजी की। सप्लायर लंबे समय से मीट प्लांट में भैंस सप्लाई करते आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधक उनकी करीब 25 करोड़ रुपये की बकाया पेमेंट नहीं दे रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वह मीट प्लांट में बीते कई सालों से जानवर सप्लाई कर रहे हैं। डेढ़ साल से प्रबंधक माल की सप्लाई की पेमेंट देने में आनाकानी कर रहे हैं, लेकिन पुराने सप्लायर होने के कारण वह कंपनी में लगातार माल देते रहे। उन्होंने कहा कि एक साल से मीट प्लांट बंद पड़ा है जिसके बाद उनकी पेमेंट का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मार्केट से उधार उठाकर माल सप्लाई किया है और उन्हें उधार लेने वालों का भी भुगतान करना है। अगर कंपनी प्रबंधक से संपर्क करें तो वह टाल मटोल कर देता है। वह डेराबस्सी स्थित मीट प्लांट व दिल्ली मुख्य कार्यालयों के चक्कर भी काट चुके हैं। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने पंजाब सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों से पैसे दिलाने की मांग की है। मीट प्लांट साल से बंद होने के कारण किसी भी कंपनी के प्रबंधक का फोन पर संपर्क नहीं हो सका। जो प्रबंधकों के नंबर हैं वह बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें