फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरा गोशाला में गायों के मरने पर निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। मगरा गोशाला में भूख व ठंड से गायों के मरने के विरोध में नगर काउंसिल लालड़ू दफ्तर के आगे दिया जा रहा धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। संस्थाओं के नुमाइंदों व इलाकावासियों ने लालड़ू मंडी में काले झंडे लेकर जिला प्रशासन व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष मार्च भी निकाला। वहीं शुक्रवार को गोशाला में चार बछड़ों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर समाजसेवी श्याम कुमार शर्मा, सीपीआई मोहाली के जिला सचिव बलजिंदर सिंह जड़ोत, भूपिंदर सिंह जंडली, जसपाल सिंह, जयपाल शर्मा बटौली, लोक भलाई संस्था के प्रधान हरविंदर सिंह झरमड़ी, मेंबर गुलजार सिंह, मोहन सिंह फौजी, पूर्व सरपंच रामनिवास, बंता सिंह, तरविंदर सिंह, बृजमोहन, नंबरदार वेद प्रकाश सहित बड़ी संख्या में इलाकावासियों ने रोष मार्च में भाग लेते हुए जिला प्रशासन व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ को हिंदू संगठन व इलाकावासी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने मोहाली के डीसी गिरीश दयालन से मांग की कि गोशाला की देखरेख कर रही संस्था ध्यान फाउंडेशन को गोशाला से बाहर निकाला जाए और उनके खिलाफ गायों की हुई मौत का मामला दर्ज किया जाए। इसके अलावा गोशाला का प्रबंध गायों में आस्था रखने वाले इलाकावासियों को दिया जाए। जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इसे बड़े स्तर पर ले जाने के लिए हिंदू संगठनों व गायों में आस्था रखने वाले लोगों की मदद ली जाएगी। इस मौके पर भाजपा मंडल डेराबस्सी के प्रधान शिवकुमार टोनी सैनी, रविंद्र वैष्णव, टोनी भगत, तरसेम शर्मा शास्त्री, डॉ. पवन शर्मा, बिशनलाल, अमरजीत सिंह, बलबीर सिंह, चौधरी राजेश धीमान, सुनील सैनी, सुनील कुमार, सूरज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें