फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ओमेक्स ग्रीन्स में धरना प्रदर्शन, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे मांग रहे जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। ओमेक्स ग्रीन्स के निवासियों का ओमेक्स लिमिटेड बिल्डर और फैसिलिटी प्लस रखरखाव एजेंसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है। पिछले करीब एक महीने से ओमेक्स ग्रीन्स के निवासी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, परंतु ओमेक्स कंपनी के अधिकारियों ने निवासियों की न कोई सुध ली और न ही आरडब्लूए से कोई संपर्क किया। ओमेक्स के निवासी कई साल पुरानी समस्याओं जैसे स्ट्रक्चरल इमारती दोष, बरसाती पानी का जमावड़ा आदि और महत्वपूर्ण मेंटेनेंस, सिक्योरिटी आदि के कमियों का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे धरने प्रदर्शन में सक्रिय रूप से शामिल है। उन्होंने बताया कि कई गंभीर मुद्दों पर ओमेक्स कंपनी कोई जवाब और समाधान नहीं दे रही है। जैसे गमाडा के प्लान के अनुसार ग्रीन एरिया और सड़के पूरी नहीं हैं उस पर अवैध रूप से कब्जा करके उन पर पार्किंग बना दी गई है। इन अवैध पार्किंग के बावजूद 150 निवासियों को पार्किंग प्रदान ही नहीं की गई है जिसके लिए ओमेक्स कंपनी ने लोगों से 60 हजार से लेकर एक लाख तक रुपये लिए हुए हैं। वहीं, कंपनी दो और नए टावरों का निर्माण करवाना चाहती है जिसके लिए रेरा पंजाब के नियमानुसार दो तिहाई लोगों की और आरडब्ल्यू की अनुमति नहीं ली गई। धरने प्रदर्शन के दौरान सभी निवासियों ने पुरजोर मांग उठाई कि पंजाब के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री इन समस्याओं का संज्ञान ले और इसका स्थायी समाधान प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें