फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में मोहाली में प्रदर्शन, विधायक कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में सोमवार को मोहाली में विभिन्न राजनीतिक, किसान और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। भाई परविंदर सिंह झोटा इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा हलका मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के कार्यालय का घेराव कर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना को लाहनत पत्र सौंपकर सरकार और प्रशासन के प्रति रोष जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 13 अक्तूबर को मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
कानून व्यवस्था और विकास कार्यों पर भी उठाए सवाल
जथेबंदियों के प्रतिनिधियों ने मोहाली में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था सुधारने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

बॉक्स: कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
प्रदर्शन में शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान परविंदर सिंह सोहाना, परमजीत कौर लांडरां, परमदीप सिंह बैदवान, परमजीत सिंह काहलों, कृपाल सिंह सियाऊ, जोगिंदर सिंह जोगी, कमलजीत सिंह कमल लांडरां, माखन सिंह गीगेमाजरा, साहिब सिंह वडाली, सुखविंदर सिंह छिंदी, हरविंदर सिंह, अंगरेज सिंह डकौंदा, लखविंदर सिंह हैप्पी, जसवंत सिंह मानकमाजरा, जसपाल सिंह लांडरां, राज कौर, बलजीत सिंह भाऊ, हरविंदर सिंह सोहाना और सुरिंदर सिंह सोहाना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। परमजीत सिंह काहलों के नेतृत्व में भी क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें