अकाली-भाजपा सरकार की लोक विरोधी नीतियों और पक्षपात को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से धरना स्थानीय सिंघपुरा रोड पर शनिवार सुबह 10 बजे दिया जाएगा। इसमें हलका विधायक जगमोहन सिंह कंग विशेष तौर पर उपस्थित होंगे। धरने के दौरान सिंघपुरा रोड की खस्ता हालत के अतिरिक्त अधरेडा रोड, डेरा बाबा गोसाई आणा रोड से रेलवे अंडरपास तक अनाज मंडी के साथ लगती सड़कों की हालत, बडाली रोड की खस्ता हालत को विशेष तौर पर उजागर किया जाएगा। इस धरने दौरान शहर के कई वार्डो के साथ किए जा रहे पक्षपात को लेकर भी सरकार का असली चेहरा शहर वासियों के सामने लाया जाएगा। हलका विधायक जगमोहन सिंह कंग ने शहर वासियों और क्षेत्र वासियों को इस धरने में पहुंचने की अपील की है।