जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से सोमवार को डीसी दफ्तर के बाहर रोष रैली निकाली गई। इसकी अगुवाई विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने की। वहीं, इस रैली में जिले के समस्त कांग्रेसी नेता शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासित राज्य में केंद्र सरकार जानबूझकर दखलंदाजी कर रही है। जानबूझकर राष्ट्रपति शासन लगाया जा रहा है।
चुनी हुई सरकार को हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। जबकि राज्य की अकाली-बीजेपी सरकार भी आम लोगों पर अत्याचार कर रही है। वहीं, राज्य के युवाओं को नशे की आड़ में बर्बाद किया जा रहा है। इस मौके पर हलका डेराबस्सी से दीपइंदर सिंह ढिल्लों, बनूड़ से एसएमए संधू, विधायक जगमोहन सिंह कंग, हरकेश चंद शर्मा मछलीकलां व गुरप्रीत सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।