फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भांखरपुर में अवैध पानी का कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव भांखरपुर में पड़ती गुरु नानक कॉलोनी के निवासियों ने शुक्रवार को अवैध पानी कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ एकत्र होकर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों समेत पहुंचे जल आपूर्ति विभाग अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। गुरु नानक कॉलोनीवासियों ने अवैध कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन


इस संबंधी कॉलोनी निवासियों में मीनू, संगीता, सुमन, रागिनी, आदि ने बताया कि हम पिछले 19-20 वर्षों से यहां रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कॉलोनी घरेलू जमीन पर बनी है। हमने पानी का कनेक्शन पंचायत की सहमति और जल आपूर्ति अधिकारियों की सहमति से अधिकृत और कानूनी प्रक्रियाओं के साथ लिया है। उन्होंने बताया कि उनके बगल में एक और नई कॉलोनी बनी है और यह कॉलोनी कृषि भूमि पर है। पहले यहां खेत हुआ करते थे। उन्होंने एक प्रॉपर्टी डीलर पर आरोप लगाते कहा कि वह अवैध तरीके से मकान बनाकर बेचता है और बिना किसी परमिशन के उन मकान में अवैध पानी के कनेक्शन भी लगवाता है।
कुछ साल पहले उक्त व्यक्ति ने बिना किसी कानूनी औपचारिकता और पंचायत या किसी जल आपूर्ति प्राधिकरण की अनुमति के हमारे जल कनेक्शन पाइप से कॉलोनी के लिए अवैध जल कनेक्शन ले लिया था। चूंकि हमारी कॉलोनी थोड़ी ऊंची सतह पर बनी है इसलिए पानी की आपूर्ति पहले से ही बहुत कम है। अब हमें पानी की अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी वासियों ने बताया कि जब वह कॉलोनी बन रही थी तो गमाडा अधिकारियों ने कुछ मकानों को तोड़ दिया था। फिर भी उसी कॉलोनी के एक निवासी ने तीन मंजिल का अपार्टमेंट बनाया है और सभी मंजिलों पर उसके किरायेदार हैं। वह अपने घरेलू पानी और बिजली का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्य के लिए कर रहा है जो सही नहीं है। उक्त व्यक्ति को ऐसा करने से रोका तो वह गलत भाषा का प्रयोग करता है। जिनके खिलाफ पुलिस थाने में कई बार शिकायत भी दी गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इस बारे जल सप्लाई विभाग के हरदीप सिंह ने कहा कि उनके पास पानी कनेक्शन को लेकर शिकायत आई थी। उन्होंने कहा कि वहां पर सभी कनेक्शन अवैध है। वहां पर विरोध को देखते हुए उन्हें पुलिस बुलानी पड़ी लेकिन महिला पुलिस न होने की वजह से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें