फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों और बढ़ रही महंगाई के विरोध में अजीजपुर टोल प्लाजा पर किसानों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन एकता सिधुपुर और किसान यूनियन ने सांझे तौर पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन एकता सिधुपुर मोहाली इकाई के प्रधान लखविंदर सिंह कराला ने बताया कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाकर लोगों की जेबों पर बोझ डाल रही है। किसान आंदोलन के चलते पूरे देश के किसान एकजुट होकर कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार आंदोलन खत्म करने के लिए नई नई साजिशें रच रही है।
इस मौके पर प्रधान कृरपाल सिंह सियों, साधू सिंह भुड्डा पूर्व फौजी, अमरीक सिंह कराला, परमजीत सिंह, जग्गी कराला, भजन सिंह, पूर्व फौजी यूनियन के प्रधान प्रेम सिंह बनूड़, मिस्त्री दयाल सिंह, हरजीत सिंह सियों, दविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

कॉरपोरेट घरानों को फायदा दे रही सरकार
प्रधान लक्की कराला ने बताया कि कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की भरपाई करने और कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए तेल की कीमतें लगातार बढ़ाई जा रही हैं। इसका भार आम जनता पर पड़ रहा है। अगर सरकार ने कीमतों को बढ़ाना बंद नहीं किया तो पूरे देश में बड़े स्तर पर संघर्ष किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें