फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली कनेक्शन के लिए एनओसी का विरोध, नगर परिषद दफ्तर पर प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नगर निवासियों और पार्षदों की ओर से आज सुबह 11 बजे टंकी चौक पर नगर परिषद दफ्तर के पास बिना एनओसी के बिजली के नए कनेक्शन न देने को लेकर एक रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इनका कहना है कि आम जनता को बिजली के कनेक्शन बिना एनओसी के मुहैया कराए जाएं। इसके लिए लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पंजाब सरकार की अवैध कॉलोनी में बिना एनओसी के बिजली कनेक्शन देने की नोटिफिकेशन के बावजूद बिजली विभाग कोई भी बिजली कनेक्शन नयागांव इलाके में नहीं दे रहा है। इस कारण इलाके में लोगों में भारी रोष है। पंजाब सरकार की नोटिफिकेशन 28 फरवरी तक है।
नोटिफिकेशन के बावजूद नहीं दे रहे कनेक्शन
पंजाब सरकार ने अवैध कॉलोनी में बिना एनओसी के बिजली कनेक्शन देने के नोटिफिकेशन के बावजूद बिजली के नए कनेक्शन देने शुरू नहीं किए हैं। पता नहीं बिजली विभाग किस को फायदा पहुंचाने के लिए या खुश करने के लिए कनेक्शन नहीं दे रहा है। लोगों की ओर से बार-बार चक्कर काटने पर भी बिजली विभाग नहीं सुन रहा है, तो हमारी पंजाब सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द कनेक्शन देने शुरू करें। जो आरोपी अधिकारी हैं उन पर बनती कार्रवाई कर लोगों को राहत दी जाए। -सुरिंदर बब्बल, पूर्व पार्षद वार्ड-11
विज्ञापन



अवैध कॉलोनी में दे रहे तो नयागांव में क्यों नहीं


पंजाब सरकार लोगों को अंधेरे में रख रही है, पहले जो भी सरकार आई थी वह लोगों के दुख दर्द को समझती थी। मूलभूत सुविधाएं हैं बिजली-पानी जो सरकार को लोगों को मुहैया करवानी चाहिए। जब पंजाब सरकार अवैध कॉलोनी में बिजली कनेक्शन दे रही है तो आखिर नयागांव इलाके में क्यों नहीं? नयागांव में तो नगर परिषद बनी हुई है और यहां पर 21 वार्ड आते हैं। इसके बावजूद यहां पर बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं, नए गांव मिलकर बिजली कनेक्शन जल्द खोले जाएं। -प्रमोद कुमार, पार्षद वार्ड-18 नयागांव

जल्द खोले जाएं बिजली कनेक्शन


पहले एसडीओ मुल्लांपुर गरीबदास ने लोगों से बोला था कि नगर परिषद से एनओसी लिखवाकर लेकर आओ। इसके बाद बिजली कनेक्शन मिलेंगे। इसके बाद 19 दिसंबर, 2024 को नयागांव इलाके के पार्षद और अन्य लोग नगर परिषद ईओ नयागांव से नो ऑब्जेक्शन का लेटर लेकर एसडीओ मुल्लांपुर गरीबदास दोबारा मिले। लेकिन इस लेटर का कोई फायदा नहीं हुआ। इस समस्या को लेकर लोग फेज-7 मोहाली एसई से मिले थे। लेकिन फायदा नहीं हुआ। जल्द कनेक्शन खोलें। -मनजीत सिंह, प्रधान डीलर वेलफेयर एसोसिएशन नयागांव



लोग हमारे घर औ ऑफिस में बार-बार आ रहे हैं और बिजली कनेक्शन के बारे में पूछ रहे हैं। जो लोग नया घर बना रहे हैं उन लोगों को बड़ी परेशानी आ रही है। वे बिजली विभाग के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो गए हैं। इसको लेकर हम लोग मोहाली एसई से मिले थे। उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ, अभी तक कोई बिजली कनेक्शन नहीं खोले गए। नयागांव इलाके में जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन खोले जाएं। -सुशील शर्मा, पार्षद वार्ड-8, कांसल नयागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें