फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दो दिन नहीं होंगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां, मुलाजिम कलम छोड़ हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। जिले के सभी सरकारी दफ्तरों और तहसीलों में एक बार फिर से दो दिन काम नहीं होगा। सोमवार से मुलाजिम कलम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान रजिस्ट्रियों से लेकर अन्य सभी काम रुक जाएंगे। इससे राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा। रूपनगर डिवीजन रूपनगर के जनरल सचिव रणविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब राज्य जिला डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की राज्य इकाई की ओर से लिए गए फैसले के अनुसार 2-3 अगस्त को कलम छोड़ हड़ताल करके पूर्ण तौर पर डीसी, एसडीएम, तहसील और सब तहसीलों का काम बंद रखा जाएगा। यह फैसला यूनियन की राज्य स्तरीय रविवार को हुई बैठक में लिया गया है। उन्होंने बताया कि यूनियन की ओर से लिए गए इस फैसले के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को कर्मचारियों की ओर से कलम छोड़ हड़ताल करके काम बंद रखा जाएगा और 4 अगस्त को समूह कर्मचारी छुट्टी लेकर पंजाब के वित्त मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के हल्के में रोष मार्च करने के अलावा उनके निवास का का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि यूनियन पिछले काफी समय से कर्मचारियों की तरक्कियों समेत अन्य मांगों को मंजूर करने की मांग करती आ रही है। लेकिन डीसी, एसडीएम और तहसील दफ्तर के कर्मचारियों के लिए त्रासदी की बात है कि पंजाब सरकार ने पुनर्गठन के नाम पर 132 वरिष्ठ सहायकों और 227 क्लर्कों के पदों को घटा दिया है। हरेक जिले में छह शाखाएं खत्म कर दी गई हैं। इस कारण कर्मचारी वर्ग में काफी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से पंजाब राज्य जिला डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन द्वारा पंजाब राज्य जिला डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन को समर्थन देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें