फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीबीपी ग्रुप के निदेशकों को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया की शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लोगों से करोड़ों की ठगी कर फरार गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स (जीबीपी ग्रुप) के चारों निदेशकों को भगोड़ा करार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनके एक साथी अनुपम गुप्ता को अदालत मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सात जून को भगोड़ा घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन

अदालत ने अनुपम गुप्ता की संपत्ती अटैच करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से उसकी संपत्ति का ब्योरा मांगा है। जीबीपी के चारों निदेशकों सतीश गुप्ता, रमन गुप्ता, विनोद गुप्ता और प्रदीप गुप्ता के फरार होने के बारे में अखबारों में विज्ञापन देने के लिए ईडी ने कोर्ट से समय मांगा है। इस प्रक्रिया के बाद भी चारों आरोपी अदालत के सामने पेश नहीं होते तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा।
ईडी ने पिछले साल इन सभी आरोपियों के खिलाफ प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट और आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई के लिए कोर्ट में केस फाइल किया था। इन पर 325 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। आरोपियों ने संपत्ति में निवेश के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों की हेराफेरी की। इन पर पंजाब और चंडीगढ़ में कई केस दर्ज हुए हैं। कई लोगों ने इनके खिलाफ उपभोक्ता अदालत में भी केस फाइल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें