फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की मनमानी का मामला डिप्टी सीएम सुखबीर के द्वार पहुंचा

Sun, 24 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अब जंग डिप्टी सीएम के द्वार पहुंच गई है। मोहाली विकास मंच की तरफ से इस संबंध में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को पत्र लिखा गया है। कहा गया है कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। क्योंकि फीस कमेटी की तरफ से जो पत्र 28 मार्च को शिक्षा विभाग को जारी किया गया था।
विज्ञापन


उसे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने करीब 16 दिन तक दबाए रखा। इस दौरान स्कूल वाले पेरेंट्स को लूटते रहे। अंत में पत्र को जारी कर दिया गया, इसका अब कोई फायदा नहीं है। मोहाली विकास मंच के प्रधान विनीत वर्मा ने बताया कि प्राइवेट स्कूल मनमानी कर रहे हैं। जबकि अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे।

उन्होंने बताया कि शिक्षा का अब पूरी तरह व्यवसायीकरण हो गया है। स्कूल क्वालिटी एजुकेशन के नाम पर पेरेंट़्स को लूट रहे हैं। जिक्रयोग है कि इससे पहले खरड़ और आसपास के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ मार्च तक निकाले गए थे। इसके अलावा डीसी को मांग पत्र भी सौंपे गए थे, इसके बाद भी बात आगे नहीं बढ़ पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें