फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल कोरोना के गंभीर मरीजों की जानकारी रोजाना देंगे प्रशासन को

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बाद मंगलवार को एडीसी आशिका जैन ने जिले के सभी निजी अस्पतालों के प्रबंधकों के साथ बैठक की। इसमें फैसला लिया गया है कि बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों की रोकथाम के लिए निजी और सरकारी अस्पताल मिलकर काम करेंगे। इसके साथ ही कोविड की वजह से नाजुक स्थिति में चल रहे मरीजों के बारे में सभी निजी अस्पताल रोजाना सेहत विभाग को जानकारी मुहैयार करवाएंगे। जिससे कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या को कम करने के लिए कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली जिले में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने इस स्थिति पर काबू पाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। एडीसी ने सभी अस्पतालों को हिदायत दी है कि वह लेवल-2 और लेवल-3 में बैडों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम करें। साथ ही वैकल्पिक शल्यचिकित्सा (इलेक्टिव सर्जरी) पर रोक लगाएं। इतना ही नहीं नाजुक मरीजों के उचित इलाज के लिए जरूरत पड़ने पर पंजाब सरकार के सेहत सलाहकार डॉ. केके तलवार से सुुझाव लें। जानकारी लेने के लिए रोजाना शाम साढ़े 7 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डॉ. केके तलवार से जुड़ सकते हैं।
मरीजों से अतिरिक्त पैसा न वसूलें अस्पताल
एडीसी आशिका जैन ने अस्पतालों को साफ निर्देश दिए हैं कि वह कोरोना के मरीजों से अतिरिक्त खर्च लेने से गुरेज करें। निर्धारित किए गए दामों पर ही संक्रमितों का पालना करें। उन्हें रोजाना आईसीयू और वेंटिलेटर समेत खाली और मरीजों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एल-2 और एल- बैडों के बारे में जिला नोडल अधिकारी को अपडेट करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

घडुआं में शुरू किया क्वारंटीन केंद्र
इस बैठक के दौरान जिला एवं सब डिवीजन सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी एल-2 मरीजों के लिए बैड खाली रखने का आदेश दिया गया है। एडीसी ने कहा कि महामारी बढ़ने के दौरान घडुआं में तैयार की गई एल-1 सुविधा को मरीजों के क्वारंटीन करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। वहां पर वह मरीज ही रखे जाएंगे, जिनके पास घरेलू क्वारंटीन की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें