फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एनआरआई बताकर बिजनेस साझेदारी का दिया झांसा, नशे की गोली देकर बेहोशी में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसे व्यापार में साझेदार बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में रामगढ़ निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान मनीष उर्फ लाडी निवासी रामगढ़ के रूप में हुई है जो फिलहाल फरार है। पुलिस को दी गई शिकायत में कुरुक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह कपड़े सिलाई का काम करती है। 2021 में उसके व्हाट्सएप पर एक नंबर से कॉल आई जिसने बताया कि वह जर्मनी में रहता है और भारत में व्यापार करना चाहता है। आरोपी ने कहा कि वह अंबाला में उसके साथ कपड़े का व्यापार कर लेगा और उसके साथ बराबर की हिस्सेदारी करेगा। इसके बाद उनकी फोन पर बात होती रही। 19 अक्तूबर को आरोपी मनीष की कॉल आई कि वह भारत आ गया है। उसने उसे मिलने के लिए डेराबस्सी बुलाया और वह चार नवंबर को मनीष से मिली तो उसने उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया। गाड़ी में बैठकर सिर दर्द हुआ तो उसने एक कैप्सूल दिया। इसके बाद वह उसने ढकोली किसी को मिलने की बात कहकर होटल में आराम करने की बात कही। जहां वह बेहोश हो गई जब उसे होश आया तो पता चला कि उसने बेहोशी में उससे दुष्कर्म करने के साथ ही वीडियो भी बना लिया। उसका वीडियो व फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उसे वापस छोड़ दिया। पीड़िता ने अपने पति को सारी बात बताई और अब आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें