फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस लाख की ठगी का आरोपी सरपंच गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2013 02:26 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना फेज 11 पुलिस ने तीस लाख की धोखाधड़ी के आरोपी राजपुरा के गांव अलूणा के सरपंच गुरप्रीत सिंह को
विज्ञापन

गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी सरपंच को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।


पुलिस ने मौली बैदवान निवासी हरपाल सिंह की शिकायत पर 14 दिन पहले सरपंच गुरप्रीत सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज किया था।

हरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि गुरप्रीत सिंह ने सितंबर 2007 में उससे 15 लाख रुपये लिए थे। कुछ दिन बाद सरपंच ने 15 लाख रुपये लिए।

उसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि गुरप्रीत तीस लाख रुपये के बदले अपनी जमीन हरपाल के नाम करवा देगा। एक साल बीतने के बाद भी न तो गुरप्रीत ने रजिस्ट्री करवाई और न ही हरपाल के पैसे वापस किए।
विज्ञापन


 हरपाल ने थाना फेज 11 पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने 11 सितंबर को गुरप्रीत के खिलाफ पर्चा दर्ज किया था। उसके बाद से पुलिस गुरप्रीत की तलाश कर रही थी। मंगलवार देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें