फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मेयर चुनाव से पहले निगम में तैयारियां तेज, मेयर कक्ष समेत सभी कमरों की हुई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम मेयर चुनाव से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के कमरों की विशेष सफाई करवाई गई है। सोमवार को नगर निगम कार्यालय में स्थित इन महत्वपूर्ण कक्षों को पूरी तरह से साफ-सुथरा किया गया और वहां रखे सोफों को ड्राइक्लीन कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया चुनाव के बाद संभावित नए पदाधिकारियों के स्वागत और बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ अन्य जरूरी तैयारियों पर भी काम किया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें