फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिले में जनगणना की तैयारियां शुरू, पहले चरण की ट्रेनिंग आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में आगामी जनगणना प्रक्रिया को सुचारु रूप से करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में घर सूचीकरण और हाउसिंग जनगणना से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन जिला और चार्ज अधिकारियों के साथ-साथ नियमित और तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। यह जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) गीतिका सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार भारत की 16वीं जनगणना (आजादी के बाद आठवीं) डिजिटल माध्यम से करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि लोग अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकेंगे। इसके लिए 30 अप्रैल से 14 मई 2026 तक ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुला रहेगा। इसके बाद 15 मई से 13 जून 2026 तक गणनाकार घर-घर जाकर फील्ड सर्वे करेंगे, जो जनगणना के पहले चरण का हिस्सा होगा। प्रशिक्षण सत्र डायरेक्टोरेट ऑफ सेंसस ऑपरेशंस पंजाब के स्टेट इंस्ट्रक्टर ग्रेड-1 अंकुश शर्मा और स्टेट इंस्ट्रक्टर ग्रेड-2 सत्य नारायण द्वारा दिया गया। इस दौरान अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया, कानूनी प्रावधान, हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन शेड्यूल और डिजिटल मॉड्यूल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर नगर निगम मोहाली के ज्वाइंट कमिश्नर जसजीत सिंह, जिले के तहसीलदार, ईओ तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें